गुन्नौर: कस्बा रजपुरा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा बहजोई लिंक मार्ग पर कस्बा रजपुरा के समीप सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कस्बा रजपुरा निवासी जय सिंह और उनकी पत्नी रूपवती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया।