सासनी: खेत पर नील गाय भगाने के विवाद में कुछ दबंगों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sasni, Hathras | Apr 26, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव दरकौली मे खेत पर नीलगाय भगाने को लेकर 2 युवकों के साथ कुछ दबंगो ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। दबंगो द्वारा की गई मारपीट व धारदार हथियार के हमले से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित युवकों के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण करा मुकदमा दर्ज कर लिया है।