कटिहार: टिक टिकी पाड़ा: मां की डांट से आहत युवती ने खाया जहर, इलाज के बाद बची जान
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे एक युवती को इलाज के लिए परिजन के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जिसकी हालत जहर खाने से बिगड़ गई थी। युवती रजिना खातून ने बताया की किसी बात को लेकर मां के साथ कहां सुनी हो गई। इस दौरान मां ने उसे डांट फटकार लगाया था। जिससे आहत होकर उसने जहर खा ली। हालांकि परिजन युवती को सही समय पर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।