नवीनगर प्रखंड के बरूना से शराब सेवन कर हंगामा करने के कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि शराब के नशे में गांव में ही हंगामा कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई कि जा रही है।