नबीनगर: ग्रामीणों के विरोध के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन तेतरिया गांव से लौटे
पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने बेटे एनडीए समर्थित उम्मीदवार चेतन आनंद के पक्ष में रविवार को जनसंपर्क करने पहुंचे थे. जहां ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद पूर्व सांसद वापस अपने कार्यकर्ताओं के साथ लौटे.यह मामला नबीनगर विधानसभा के कंचनपुर पंचायत के तेतरिया गांव का है. यहां ग्रामीणों ने आनंद मोहन का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.