नबीनगर प्रखंड स्थित बिहार सरकार से राजकीय दर्जा प्राप्त बड़ेम छठ घाट पर छठ महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को सुबह से ही उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही घाट पर "जय छठी मइया" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। अनुमानित दो से तीन लाख श्रद्धालु बड़ेम, कंकेर, ओबीपुर, तिवारीडीह व धुंधुआं छठ घाटों पर पहुंचे और सूर्य भगव