बलरामपुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चलाया गया टीबी जागरूकता अभियान
24जनवरी गुरुवार दोपहर 2 बजे 100 दिवसीय सघन टीवी अभियान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण में आए समस्त शिक्षकों को टीवी से संबंधित जागरूकता दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर लक्षित समूह के लोगों को अधिक से अधिक स्क्रीनिंग करने के लिए बताया गया और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालयों में टीवी से संबंधित जागरूकता के लिए जानकारी प्रदान की गई।