बलरामपुर: चीनी मिल गेट पर कर्मचारियों को विशेष टीबी जागरूकता अभियान के तहत टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक
23 जनवरी गुरुवार दोपहर 3 बजे चीनी मिल गेट पर मिलकर कर्मचारियों को विशेष टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत टीवी के बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। जिले में चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी सघन जागरूकता अभियान के द्वारा कर्मचारियों को टीबी के बीमारी के लक्षण पहचान व उसके इलाज एवं पोषण बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई।