बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने रतनपुर में आयोजित खिचड़ी भोज में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
23 जनवरी गुरुवार दोपहर 12:00 बजे रतनपुर में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को वह लोगों तक पहुंचाएं जिससे आम आदमी को उसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में स्थानीय लोग मौजूद रहे।