आरा: गड़हनी में सीएसपी लूट की योजना बनाते दो आरोपियों पर छापेमारी करने गई पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jul 10, 2026 गड़हनी में सीएसपी केंद्र को की लूटने की प्लानिंग कर रहे दो आरोपियों को जब पुलिस छापेमारी कर पकड़ने गई तो आरोपियों के द्वारा पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज है।