गोरखपुर: गोरखपुर में नया चोरी का तरीका, महिला बनकर पहुंचे चोर ने मोबाइल शॉप को किया साफ
गोरखपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रेती पुल का है, जहां एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पीपरापुर निव