जसवंतनगर: नगला उदय सिंह पास मंदिर में पूजा के बाद दबंगों ने युवक पर फायरिंग और कार से कुचलने का प्रयास किया, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की
नगला उदय सिंह गांव स्थित पथरी वाले बाबा मंदिर में पूजा के बाद अभिनेंद्र प्रताप पर हमला हुआ। आरोप है कि गांव के दबँगो ने फायरिंग की और उसके साथी दीपू ने कार से कुचलने का प्रयास किया। सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहकीकात कर बताया है कि अवैध खनन को लेकर पुरानी रंजिश थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।