धनौरा: गजरौला मोहल्ला आजाद नगर में किन्नरों के बीच हुई मारपीट, दो घायल, वीडियो हुआ वायरल
मुहल्ला आजादनगर में किन्नर गुलशन का घर है। यहां पर मुजफ्फरनगर व मेरठ के कुछ किन्नर आए हुए थे। सोमवार की रात करीब 11 बजे इन किन्नरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। इस दौरान टूटे एक शीशे के टुकड़े से मुजफ्फरनगर के किन्नर आरती पर वार किए गए। जिससे उसका हाथ कट गया।