धनौरा: गजरौला नेशनल हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के पास अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम, चालक हुआ घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 ख्यालीपुर आतिथ्य ढाबे के पास दिल्ली से आ रही चावल के कट्टो से ओवरलोड डीसीएम हाईवे से नीचे खाई में पलट गई। वहीं डीसीएम चालक आमिर निवासी संभल ने बताया कि वह दिल्ली से काशीपुर चावल के कट्टे लेकर जा जा रहा था। जैसे ही वह ख्यालीपुर आदित्य ढाबे के पास पहुंचा तो बराबर से कंटेनर ने डीसीएम को टक्कर मार दी।