धनौरा: गांव भगवानपुर भूड़ में 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, ट्रैक्टर के पहिए जले; पालतू कुत्ते की मौत
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ में फारूख का परिवार रहता है। उन्होंने बताया है कि उनके घर के बराबर से 11000 विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसके तार जर्जर अवस्था में है। जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान हैं। फारूख ने बताया है कि तारों को ठीक करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया। लेकिन किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया है।