अररिया: कोशकापुर में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Araria, Araria | Mar 11, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के कोशकापुर वार्ड संख्या 4 में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल व्यक्ति कोशकापुर बागर टोला वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद आबिद बताया जा रहा है।