अररिया: मैनापुर के समीप पैदल जा रही एक बालिका को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी टक्कर, हादसे में बालिका हुई घायल
Araria, Araria | Mar 11, 2024 अररिया बहादुरगंज मार्ग में मैनापुर के समीप पैदल जा रही एक बालिका को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल बालिका का इलाज किया जा रहा है। बालिका मैनापुर रहीका टोला वार्ड संख्या-14 निवासी इसराइल की पुत्री नाजमी बताई जा रही है।