अररिया: कमलदाहा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 10, 2024 अररिया के कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के कमलदाहा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला बीवी साबरूण निशा को मारपीट कर जख़्मी कर दिया गया है। जिसे परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज डॉ मिथिलेश कुमार की देखरेख में चल रहा है।