अररिया: आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा अररिया के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया गया जागरुकता अभियान
Araria, Araria | Mar 10, 2024 आग लगने की घटना में कमी लाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग शहरी व ग्रामीण इलाकों में लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। दरअसल गर्मी बढ़ने के साथ जिले में छिटपुट अगलगी की रोज घटना घटने लगी है। इसी को लेकर विभाग आग से बचाव के लिए अभियान चला रही है। अभियान के तहत अग्निशमन विभाग के अधिकारी गांव व पंचायत में भ्रमण कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।