डेहर: पुलिस चौकी डैहर के अधिकार क्षेत्र में प्रवासी व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, समय रहते बचाई गई जान
Dehar, Mandi | Nov 29, 2025 पुलिस चौकी डैहर के अंतर्गत आने वाले दरेहड़ा क्षेत्र में एक प्रवासी दिहाड़ीदार व्यक्ति ने घर घरवालों से लड़ाई के बाद किराए के कमरे में फंदा लगाने का प्रयास किया,जिसे समय रहते परिवारजनों ने देख तुरंत फंदे से नीचे उतार सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया और चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी जान बचाई।dsp भारत भूषण ने शनिवार शाम 6 बजे पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।