डेहर: डैहर सतलुज नदी जलाशय में भारी मात्रा में गंदगी आने से उठाऊ पेयजल योजना डैहर आंशिक रूप से हो रही है प्रभावित
Dehar, Mandi | Nov 28, 2025 डैहर सतलुज नदी जलाशय में पानी के साथ बहकर आई गंदगी जिसमें लकड़ी,प्लास्टिक बोतल और अन्य गंदगी शामिल है आने से उठाऊ पेयजल योजना डैहर आंशिक रूप से प्रभावित हो रही है।जल शक्ति अनुभाग डैहर के कनिष्ठ अभियंता ई.रामलाल ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि नदी में आई गंदगी,लकड़ी बार बार सैक्सन पाइप में फंसने से पेयजल उठाने में भारी दिक्कत हो रही है,स्थाई व्यवस्था कर रहे है।