डेहर: निहरी: सरौनी बस रूट बहाली की मांग तेज, पंचायत प्रधान ने परिवहन विभाग को दिया ज्ञापन
Dehar, Mandi | Nov 28, 2025 क्षेत्र की जड़ोल पंचायत के सरौनी बस रूट को बहाल करवाने की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने पंचायत प्रधान अमरावती देवी से मुलाकात की है। ग्रामीणों ने प्रधान के माध्यम से परिवहन विभाग को शिकायत भेजी है। सरौनी बोबर रूट पर चलने वाली बस बरसात के मौसम के बाद केवल भुवाणा तक ही चलाई जा रही है।प्रधान अमरावती ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि hrtc विभाग से बात की जाएगी।