शिवपुरी: गुनाया गांव में लाखों की चोरी, चोर नगदी और जेवरात ले गए, सुभाषपुरा पुलिस तलाश में जुटी
सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुनाया में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। मामले में फरियादी रघुवीर गुर्जर पुत्र नन्दकिशोर गुर्जर ने सोमवार की सुबह 8 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया की दूध खरीदकर मोहना सप्लाई करने का काम करता है। रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उठने।