मकर संक्रांति के अवसर पर जिला मुख्यालय के बाणगंगा मैदान में 14 जनवरी से सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सम्पन्न हुई। मेले में करीब 800 दुकानदार भाग लेंगे और प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।