ब्यौहारी: भारी बारिश में ब्यौहारी जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
भारी बारिश से ब्यौहारी नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। पपौंध तिराहा, बस स्टैंड और स्टेशन रोड सहित प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग उठाई है।वीडीओ सोमावर सुबह 10 बजे सामने आया है।