फतेेहपुर: बकरियों के विवाद में खूनी हमला: बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा वार
बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया।