बिहारीगंज: फाइनेंस कर्मी से 61 हजार रुपये, टैब और मोबाइल की लूट, तीन अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर
बिहारीगंज के राजगंज पंचायत स्थित कोरियारही पुल के समीप तीन अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी मिथिलेश कुमार से 61 हजार 636 रुपये, कंपनी का टैब और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित अपने सहकर्मी के साथ वसूली की राशि जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक में धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।