लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में 2 वारंटी अभियुक्तों को बेलियान गांव से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को बेलिहान गांव से आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो वारंटी अभियुक्तों सतीश पुत्र राम मूर्ति व अनिल कुमार पुत्र चंद्रभान के खिलाफ फूलबेहड़ कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर दोनों वारंटी अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया है।