लखीमपुर: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों के साथ ब्लॉक नकहा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों की टीम संग ब्लॉक नकहा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हर्रौवा व बाजूडीह और संविलियन विद्यालय सिरैंचा का औचक निरीक्षण किया है। विद्यालयों की साफ-सफाई, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों की उपस्थिति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। हर्रौवा के विद्यालय में सब्जी युक्त दाल न बनने और सहायक अधियापिका की गैरहाजिरी पर जवाब तलब किया है।