लखीमपुर: पीएम आवास योजना में प्रधानों की मनमानी को लेकर प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ ने कलेक्ट्रेट में DM को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट में प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोच्च गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य एकत्रित हुए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधानों के द्वारा की जा रही मनमानी और खुद ही बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य को ना बुलाए जाने पर आज डीएम को ज्ञापन सौंपा है।