फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में जनगणना की बड़ी तैयारी, 16 अप्रैल से 6000 प्रगणकों को मिलेगा प्रशिक्षण
फिरोजाबाद में आगामी जनगणना को लेकर एमजी इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरूवार दोपहर दो बजे करीब आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहनलाल गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि कार्य पूरी तरह त्रुटिहीन और समयबद्ध हो। जानकारी दी गई कि 16 से 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।