बसंतराय: त्रिपुरारी बस सड़क से नीचे खेत में उतरी, बड़ा हादसा टला
पथरगामा क्षेत्र के घाट कुरावा ग्राम से भागलपुर जाने वाली त्रिपुरारी बस बसंतराय थाना क्षेत्र के कुमराकोल गांव के समीप गुरुवार को 9:00 बजे दिन में सड़क के नीचे खेत में उतर गई। हालांकि इस हादसा में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अपना तफरी का माहौल बन गया।