थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकी गौड़ी गांव में अचानक एक मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मगरमच्छ धीरे धीरे राजेंद्र यादव पुत्र मैकू यादव के घर में घूस गया। जिससे अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद वन विभाग ने रेस्क्वू कर रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मगरमच्छ को कैद कर लिया है।