शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने आयुध अधिनियम से संबंधित 121 मुकदमों में बरामद हथियारों को किया नष्ट
Shamli, Shamli | Oct 21, 2026 बुधवार को पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की शामली कोतवाली थाने पर वर्ष 1994 से वर्ष 2025 तक दर्ज हुए आयुध अधिनियम के 121 मुकदमों से संबंधित हथियारों के विनिष्टीकरण की कार्रवाई हुई। इस दौरान 44 तमंचे 66 चाकू छुरी एवं तलवारों समेत अन्य 11 हथियारों को नष्ट किया गया है। इस दौरान गठित टीम में शामिल अधिकारी भी मौजूद रहे।