सहारनपुर: टॉफी दिलाने के बहाने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कुतुबशेर पुलिस ने होजखेड़ी से किया गिरफ्तार
सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने नाबालिग बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हौजखेड़ी चौराहे से पकड़ा है। 30 सितंबर को बच्ची के परिजन ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर मोहल्ला हबीबगढ़ निवासी हुसैन पुत्र सुल्तान पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है।