कोल: प्रबंध निदेशक ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | May 24, 2025 जनपद अलीगढ़ में प्रधानमंत्री भारत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निर्माणाधीन स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल निगम रमाकांतपांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ वासियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स की सौगात मिल जाएगी।