कोल: मडराक थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 24, 2025 आपको बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मडराक पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 71/25 धारा 64/74/333 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त नवीन पुत्र संजय निवासी मईनाथ थाना मडराक, अलीगढ़ को ग्राम मईनाथ बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया गया ।