शाहगंज: खेतासराय में राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए की बदहाली, गड्ढों से राहगीर और दुकानदार परेशान
जौनपुर के खेतासराय चौराहे के पास अयोध्या-वाराणसी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का सबसे व्यस्त बाजार होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है,