मांझी: एसएसपी ने एनएच-531 पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, ₹50 हजार का जुर्माना वसूला
Manjhi, Saran | Apr 24, 2026 सारण जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने शक्ति बढ़ा दी है । इसी क्रम में छपरा सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर दाउदपुर और कोपा थाना क्षेत्र के बीच एसएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया एवं ₹50 हजार जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच से लोगों में हड़कंप मचा रहा। यह जांच आगे भी जारी रहेगा।