कुटुंबा: कुटुंबा : घेउरा में बटाने नदी से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन, ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप
औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र स्थित घेउरा गांव में बटाने नदी से कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नव निर्मित पंचायत सरकार भवन के पीछे बहने वाली नदी से रात के अंधेरे में बालू माफिया धड़ल्ले से बालू का उठाव कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन रात करीब 10 बजे के बाद ट्रैक्टर और अ