उज्जैन शहर: तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद
चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुंडई शोरूम में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से बुधवार देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी मे घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स (एमपी09 VA 9213) को अज्ञात युवक द्वारा रात साढ़े तीन बजे चुराली गई।