बस्ती: सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में प्रान्त संगठन मंत्री ने कहा, सनातन परंपरा ने मानवता को एकता की दिशा दी
Basti, Basti | Dec 28, 2025 बस्ती शहर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में अरविन्द बस्ती के तत्वावधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद, स्वस्तिवाचन व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री दीपेश ने सनातन धर्म को समरसता व ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की जीवन पद्धति बताया है।