सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर अध्यक्ष बीजेपी पियूष माहेश्वरी के द्वारा किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में लगभग 460 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें कुल 35 मानसिक रोगी थे।