पुठोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासक महिपाल सिंह द्वारा ध्वजारोहन किया गया. पंचायत की विज्ञप्ति के अनुसार कस्तूरबा गांधी विद्यालय में ध्वज फहराने के बाद प्रशासक महिपाल सिंह ने अपने संबोधन में मोबाइल से दूर रहने का हवन करते हुए कहा कि यह वक्त पढ़ने लिखने का है. गंभीरता से पढ़ाई कर परिवार का नाम रोशन करें.