भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बुधवार से 11वें अंतरराष्ट्रीय वन मेले की शुरुआत हो गई है। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक भगवानदास सबनानी और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मंच पर मौजूद रहे|