पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, बड़ी कार्रवाई
जुरहरा पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए भंडारा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर लोगों से चैट करते, हेल्प के नाम पर फर्जी खातों में पैसे डलवाते और फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक सिम कार्ड बरामद कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।