इस्लामनगर अलीगंज: इटाबांध में बोरिंग रूम का ताला तोड़कर मोटर व 30 मन गेहूं की चोरी
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इटाबांध गांव स्थित दक्षिण कुरबा बहियार में चोरों ने बोरिंग रूम का ताला तोड़कर सिंचाई की मोटर और करीब 30 मन गेहूं चोरी कर लिया। किसान गोरेलाल यादव खेत पहुंचे तो बोरिंग रूम का ताला टूटा और सामान गायब मिला। पीड़ित ने शनिवार को 5 बजे बताया कि उन्हें कुछ लोगों पर चोरी का संदेह है और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।