गुना नगर: बांसाहेड़ा: चौकी प्रभारी का अर्धनग्न वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी ने लिया संज्ञान
गुना जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र की बांसाहेडा पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई जगदीश जाटव का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में चौकी परिसर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति नजर आ रही है। मामले के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी हितिका वासल ने जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।