राशमि: विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने राशमी पंचायत समिति परिसर में अंबेडकर मूर्ति का अनावरण किया, जयंती कार्यक्रम आयोजित
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक जीनगर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केक काटकर बधाई दी। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।