सिटी कोतवाली के जवाहर नगर में दबंगू वसीम खान मुर्गा लेने नसीम की दुकान गया था । मुर्गा न देने पर वसीम ने दुकानदार नसीम के साथ मारपीट कर दी । घायल दुकानदार नसीम ने दबंग वसीम के खिलाफ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की शाम 4 बजे घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और दबंग वसीम को तलाश रही है ।